फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले में करीब 73000 करोड़ की रेल और सड़क परियोजनाओं पर चल रहा कार्य

जिले में करीब 73000 करोड़ की रेल और सड़क परियोजनाओं पर चल रहा कार्य

Sat, 17 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिले में करीब 73000 करोड़ की रेल और सड़क परियोजनाओं पर चल रहा कार्य
दिलदारनगर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नागरिक अभिनंदन क्षेत्र के फुल्ली स्थित मंदिर परिसर में शनिवार को किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास में हमेशा पीछे रहने वाला गाजीपुर आज विकास के दौर में सबसे आगे चल रहा है। गोरखपुर में 37 वर्षों से बंद यूरिया प्लांट को केंद्र सरकार ने चालू करा दिया है। प्रदेश में रेल खंड के दोहरीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य कर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाया गया है। जिले में करीब 73000 करोड़ की रेल एवं सड़क परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि दिलदारनगर क्षेत्र के लोगों की शिकायत थी यहां से मुगलसराय-वाराणसी तक जाना आसान है लेकिन जिला मुख्यालय गाजीपुर तक कठिन। इसे ध्यान में रखते हुए उस कठिनाई को दूर किया गया है। कहा कि अब तक रेल और पुल 10 वर्षों में बना करता था लेकिन आज कार्य इतना तेजी से कराया जा रहा है कि 3 वर्षों में अर्थात 2019 तक दिलदारनगर की ट्रेनें गाजीपुर सिटी स्टेशन तक जाना शुरू कर देंगी। जमानिया विधानसभा क्षेत्र की सड़कें काफी खराब हैं। एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र की सड़कों पर कार्य शुरू हो जाएगा। जमानिया-दिलदारनगर, भदौरा सड़क मार्ग पर कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। दिलदारनगर से जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए दिलदारनगर-सरहुला, नगसर होते सुहवल तक के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। महीने के अंत से कार्य प्रारंभ हो जाएगा। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि पिछली सरकार के लोगों ने कार्य के नाम पर कागजों पर पैसा उतार लिया, जिसका नतीजा जमानिया विधानसभा भुगत रहा था लेकिन अब सिर्फ विकास का कार्य होगा। क्षेत्र की सड़कें हों या किसानों के लिए टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था या घर की महिलाओं के शौच के लिए शौचालय तक की व्यवस्था पार्टी की सरकार कर रही है। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, पंकज राय, भक्ति सिंह, लल्लन गुप्ता, सुनील सिंह, अनिल यादव, रमाकांत सिंह, भानूप्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह मानव, इतवारी राजभर एवं ओमप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed