फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सांप्रदायिक ताकतों को सता से बेदखल करना जरूरी : अखिलेश

सांप्रदायिक ताकतों को सता से बेदखल करना जरूरी : अखिलेश

Sat, 17 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक ताकतों को सता से बेदखल करना जरूरी : अखिलेश
गाजीपुर।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों को पैसा दे रही है और उद्योगपति गरीब का पैसा लेकर विदेश भाग जा रहे हैं। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के पिता के त्रयोदशाह में भाग लेने गाजीपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी गरीब का नाम मोदी नहीं हो सकता। मोदी उद्योगपति और संपन्न लोगों का नाम होता है। केंद्र सरकार की साजिश से ही पीएनबी में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ है। अब तक 15 हजार उद्योगपति देश छोड़ चुके हैं। सपा सुप्रीमो ने सवाल उठाया कि मोदी और योगी का भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त शासन के दावे का क्या हुआ। अब समय आ गया है कि सच्चाई पर चर्चा हो। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक ओर तो बोर्ड परीक्षा में छात्रों को नकल करने से रोका जा रहा है और दूसरी ओर विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यों, उपलब्धियों को ही दोहराया गया। प्रधानमंत्री के छात्रों से संवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी झूठी बातों से किसान, गरीब और नौजवान पहले ही ऊब चुके हैं। संवाद के बाद भोलेभाले और मासूम छात्र भी उनकी हकीकत जान जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed