फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उपकेंद्र में फाल्ट होने से चार घंटा गुल रही बती

उपकेंद्र में फाल्ट होने से चार घंटा गुल रही बती

Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र में फाल्ट होने से चार घंटा गुल रही बती
गाजीपुर। कभी कटौती तो कभी फाल्ट की वजह से घंटों बत्ती गुल हो जा रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दिन में अंधऊ विद्युत उपकेंद्र पर आए फाल्ट को ठीक करने की वजह से चार घंटे तक रौजा, प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति ठप रही। इस दौरान लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में आए दिन कहीं न कहीं जर्जर विद्युत तारों के टूटने से जहां घंटों लोगों को बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। वहीं रात में घंटों होने वाली इमरजेंसी कटौती भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। शुक्रवार की रात पौने दस से सवा 11 बजे तक कटौती की गई। इससे लोग गर्मी से परेशान रहे। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अंधऊ विद्युत उपकेंद्र पर फाल्ट होने की वजह से शहर की बत्ती गुल हो गई। लोगों ने सोचा की शायद कहीं फाल्ट हुआ हो और अब-तब बिजली का दर्शन होगा। गर्मी में लोग उलझन के बीच बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली पर आधारित कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। चार घंटे बाद शाम को तीन बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विजय सिंह ने बताया कि अंधऊ से करीब 11 बजे मेन सप्लाई बंद हो गई। शाम को तीन बजे सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन

कोट
अंधऊ विद्युत उपकेंद्र में फाल्ट आ गया था। उसे दुरुस्त कराने के लिए संबंधित उपकेंद्रों की सप्लाई बंद की गई थी। फाल्ट को दुरुस्त कर करीब चार घंटे बाद सप्लाई शुरू कराई गई। - महेंद्र, जेई, अंधऊ विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed