फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रिमझिम बारिश से मौसम रहा सुहाना

रिमझिम बारिश से मौसम रहा सुहाना

Fri, 21 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से मौसम रहा सुहाना
गाजीपुर। गुरुवार की रात से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का सिलसिला शुक्रवार को दिन में भी बना रहा। इसके चलते जहां मौसम सुहाना रहा वहीं आवागमन कर रहे लोगों को बारिश से बचने के लिए तमाम जतन करने पड़े। कई मार्गों पर पानी लगने से लोगों को असुविधा हुई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों तक मौसम की बेरुखी बनी रहने के बाद बारिश का सिलसिला शुरू है। गुरुवार को दिन में हल्की बारिश के बाद बदली छाई रही। इसके चलते मौसम खुशगवार हो गया। रात को रिमझिम बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वह आज दिन में करीब ग्यारह बजे तक बना रहा। शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश की वजह से लोगों ने जहां राहत महूसस की वहीं कई जगहों पर पानी लग जाने से आवागमन करने वालों की फजीहत हुई। सड़क पर पानी लगने से सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों को हुई। वाहन सवारों की तरफ से गंदे पानी का छींटा उड़ाने से कई लोगों के कपड़े खराब हो गए। वह छींटा उड़ाकर कपड़ा खराब करने वाले वाहन सवारों को कोसते दिखे। शहर के रौजा पर पानी लगने से कीचड़ और फिसलन की वजह से उनका राह चलना दुश्वार हो गया। कमोवेश इसी तरह की स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की भी रही। उधर खेतों में काम भर पानी लग जाने से धान की रोपाई के काम में तेजी आ गई है। किसान परिजनों के साथ जल्द से जल्द रोपाई के काम को पूरा करने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि मौसम ने इसी तरह साथ दिया तो कोई परेशानी नहीं होगी। बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हो गया है, वहीं कई दिनों से लगातार बरसात होने की वजह से नदी-नाले भी भरने लगे हैं। जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed