{"_id":"595d200b4f1c1bdb318b4568","slug":"91499275275-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से युवक की मौत
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मलसा गांव में बुधवार को विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक पशुपालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजवा दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
मलसा निवासी प्रदुम्न (16) पुत्र राजेंद्र कुशवाहा बुधवार की सुबह खेत से पशुओं के लिए चारा लाने गया था।चारा लेकर वह घर लौट रहा था। गांव में पहुंचते ही रास्ते पर लटक रहे जर्जर विद्युत तार (केबिल) के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृत युवक के पिता राजेंद्र कुशवाहा ने इस मामले में गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में विद्युत तार को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही देवानंद दूबे के विरुद्ध धारा 304 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।