{"_id":"594962084f1c1bbc468b45ff","slug":"91497981448-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा में सोमवार की रात एक युवक ने कमरे की छत की कुंडी के सहारे साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
स्थानीय कस्बा निवासी मनोज गुप्ता (35) रोज की तरह रात में भोजन कर छत पर सोने चला गया। सुबह जब युवक की पत्नी छाया ने कमरे का दरवाजा बंद देखा तो खुलवाने के लिए काफी आवाज दी। जब कमरे से कोई आवाज नहीं मिली तो मृतक की पत्नी ने घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो अंदर का दृश्य देख सन्न रह गए। फांसी के फंदे पर लटक रहे मनोज की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में घटना की जानकारी घर वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध कोतवाल किशोरी लाल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।