फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   91 liters of liquor recovered from Seemanchal Express

Ghazipur News: सीमांचल एक्सप्रेस से 91 लीटर शराब बरामद

Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
91 liters of liquor recovered from Seemanchal Express
स्थानीय रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार की रात जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने सीमांचल एक्सप्रेस के एसी और स्लीपर कोच से 91 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को यह सफलता प्रयागराज जीआरपी की सूचना पर मिली। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रयागराज के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि सीमांचल एक्सप्रेस के एसी बी-टू, बी-थ्री कोच के गेट के पास बनी अलमारी और एस-6 व एस-7 के बाथरूम में शराब रखे होने की आशंका है। इस पर दिलदारनगर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन रुकते ही कोचों की तलाशी ली। जांच के दौरान 12 बैग बरामद हुए, जिनमें अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस संबंध में जीआरपी चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल ने बताया कि 91 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 60250 आंकी गई है। तस्करों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed