फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   9041 nomination for head post, BDC 6662 and 4211 nominations for the post of Gram Panchayat member

प्रधान पद के लिए 9041, बीडीसी 6662 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4211 ने किया नामांकन

Sat, 17 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
9041 nomination for head post, BDC 6662 and 4211 nominations for the post of Gram Panchayat member
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन विभिन्न विकासखंडों पर उम्मीदवारों ने ग्राम पंचायत के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तथा जिला मुख्यालय स्थित राइफल क्लब में जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की ओर से नामांकन किया गया। पहले दिन सोलह विकासखंड के प्रधान पद के 1238 पद के सापेक्ष 9041, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1679 पद के सापेक्ष 6662 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 15680 पद की तुलना में 4211 तथा जिला पंचायत सदस्य पद की 67 सीट के लिए रात नौ बजे तक 518 ने पर्चा दाखिल किया था। उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के चलते विभिन्न विकासखंडों में पूरे दिन गहमागहमी रही। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले में चौथे चरण में कराए जाने वाले चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई। नामांकन के प्रथम दिन सदर विकासखंड में प्रधान पद के लिए 605, बीडीसी के लिए 493 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 130 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भदौरा विकासखंड में प्रधान पद के लिए 433, बीडीसी 366, ग्राम पंचायत सदस्य 351, मरदह में प्रधान पद के लिए 515, बीडीसी 397, ग्राम पंचायत सदस्य 269, कासिमाबाद में प्रधान पद के लिए 664, बीडीसी 413, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 147 तथा सादात में प्रधान पद के लिए 689, बीडीसी 426 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 282 ने नामांकन किया। भांवरकोल ब्लाक में प्रधान पद के लिए 496, बीडीसी 355, ग्राम पंचायत सदस्य 204, जमानिया 647, बीडीसी 568, ग्राम पंचायत सदस्य 519, करंडा प्रधान 426, बीडीसी 325, ग्राम पंचायत सदस्य 184, बाराचवर प्रधान 527, बीडीसी 319, ग्राम पंचायत सदस्य 155, मनिहारी प्रधान 741, बीडीसी 484, ग्राम पंचायत सदस्य 123, जखनिया प्रधान 698, बीडीसी 513, ग्राम पंचायत सदस्य 276, रेवतीपुर प्रधान 406, बीडीसी 407, ग्राम पंचायत सदस्य 640, मुहम्मदाबाद प्रधान 597, बीडीसी 440, ग्राम पंचायत सदस्य 321, बिरनो प्रधान 329, बीडीसी 224, ग्राम पंचायत सदस्य 99, सैदपुर प्रधान 550, बीडीसी 460, ग्राम पंचायत सदस्य 196, देवकली प्रधान 718, बीडीसी 472 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 315 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed