फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   90,000 duped in the name of sending abroad, FIR lodged against District Vice President of BJP Yuva Morcha

Ghazipur News: विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार ठगे, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 23 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
90,000 duped in the name of sending abroad, FIR lodged against District Vice President of BJP Yuva Morcha
मरदह (गाजीपुर)। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश उर्फ गुड्डू राजभर पर ठगी के आरोप में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि दिनेश पर इस्राइल भेजने के नाम पर तीन युवकों से 90 हजार रुपये ठगी का आरोप है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगापुर रायपुर निवासी शेषनाथ चौहान और स्वामीनाथ चौहान ने तहरीर दी कि भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हमीरपुर निवासी दिनेश उर्फ गुड्डू राजभर उनके बेटों को इस्राइल भेजने के लिए प्रति युवक 30-30 हजार रुपये नकद लिए। दो वर्ष बीत गए, लेकिन न तो बेटे विदेश गए और न ही रुपये लौटाए। रुपये मांगने पर आरोपी आज-कल कहकर टालता रहा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जब पैसा मांगा गया तो आरोपी गाली-गलौज, मारने-पीटने और जान मारने की धमकी देता है। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed