फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   90 thousand cash and two lakh jewelery stolen

90 हजार नकदी और दो लाख के आभूषण चोरी

Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
90 thousand cash and two lakh jewelery stolen
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के उतरौला गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए 90 हजार नकदी और करीब दो लाख से अधिक के आभूूषण चुरा लिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर बाजरे के खेत से चोरों द्वारा फेंके हुए कपड़े बरामद किए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी श्रीकांत चौहान और उनका परिवार घर के बाहर सो रहा था और मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। पीड़ित श्रीकांत ने बताया कि जिस घर में ताला बंद था, उस घर के दरवाजे पर ही चौकी लगाकर तीन पुत्रियां सोई हुई थी। जबकि दूसरे कमरे में पुत्र अंकुश सो रहा था। वहीं बाहर के दरवाजे पर वह और उनकी पत्नी लीलावती देवी सो रही थी। घर के आस-पास अन्य सदस्य सो रहे थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि रात करीब 11 बजे खाना पीना खाने के बाद सभी लोग अपने अपने जगह पर सोने चले गए थे। लेकिन किसी को भी चोरी की भनक नहीं लगी। संभवत: चोरों ने किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया होगा। ताला तोड़कर चोरों ने 90 हजार नकदी एवं करीब दो लाख के आभूषण चुरा लिया। तीन बजे भोर में परिजनों की नींद टूटने पर घटना की जानकारी हुई। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस छानबीन में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed