फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   90 hit the target, four arrows hit gold

90 ने साधा निशाना, चार का तीर लगा सोने पर

Tue, 18 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
90 hit the target, four arrows hit gold
जमानिया के हेतिमपुर गांव स्थित द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को गाजीपुर तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में चौथी जूनियर जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीर चलाकर इसका शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज चीफ कोच सतीश दुबे, मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

संघ के सचिव नंदू दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में इंडियन कंपाउंड एवं रिकर्व राउंड में क्षेत्र के 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इंडियन राउंड बालक वर्ग में आदिल खान पहले, शैलेंद्र कुमार दूसरे, ताबिश अली तीसरे एवं आदित्य कुमार चौथे स्थान पर रहे। वहीं इंडियन राउंड बालिका वर्ग में प्रियंका यादव प्रथम, अंजली द्वितीय, रिया यादव तृतीय एवं निशा मौर्या चतुर्थ स्थान पर रही।
विज्ञापन

रिकर्व राउंड बालक वर्ग में शुभम सिंह पहले, चंद्रप्रकाश उपाध्याय दूसरे, संदीप सिंह तीसरे एवं रिकर्व राउंड बालिका वर्ग में भावना सिंह प्रथम, अमीषा चौरसिया द्वितीय तथा कंपाउंड राउंड बालक वर्ग में अवनीश कुमार पहले, सर्वानंद तिवारी दूसरे, विकास कुशवाहा तीसरे एवं अजीत यादव चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी राउंड से चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, ओमकार सिंह, संतोष वर्मा, अनिल वर्मा, भगवान यादव, अरुण उपाध्याय, संजय राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed