फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   90 athletes showcased their skills at the Taekwondo competition.

Ghazipur News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 25 Sep 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
90 athletes showcased their skills at the Taekwondo competition.
गैबिपुर के गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला स्तरीय अंतर विद्यालयी ताईक्वांडो प्रतियोगिता के पदक व
औड़िहार। क्षेत्र के सियांवा स्थित एक विद्यालय के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय अंतर विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गैवीपुर स्थित एकेडमी में किया गया। इसमें जिले के 12 विद्यालयों के 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालकों के 14 वर्ष आयु वर्ग में शिवम यादव, अंश प्रजापति, आकाश यादव, यश प्रजापति, आर्यन एवं बालिकाओं में आराध्या यादव, अर्पिता रावत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

संयोजक विद्यालय के खेल प्रशिक्षक गौरव सिंह एवं गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बालकों के 17 वर्ष आयु वर्ग में पीयूष शर्मा, जितेंद्र यादव, आकाश कनौजिया, हर्ष प्रताप सिंह, आकाश कुमार, अखिल यादव, असद खान, आयुष यादव, विशाल मौर्या एवं बालिकाओं में नव्या यादव, तेजस्विनी प्रजापति, खुशी सिंह, आयुषी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालकों के 19 वर्ष आयु वर्ग में आदित्य दुबे, बाबूलाल यादव, शिवराज यादव एवं बालिकाओं में संजना ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने पदक पहनाकर खिलाड़ियों को संम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को चंदौली में मंडल प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर की टीम रवाना होगी।

इस मौके पर जिला खेलकूद समिति के सचिव आकाश सिंह, पंकज कुमार सिंह, प्रधानाचार्य हरिनारायण यादव, दुर्गेश प्रशाद, सुभाष भारद्वाज, खुशी मोदनवाल, अल्का मौर्या, मोनी पाल, विशाल कुमार, रविकांत कुमार, वीरेंद्र मौर्या, राजकुमार, युधिष्ठिर चौरसिया आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed