फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   9 encounters in 75 days, one deadlock...our aim is better

Ghazipur News: 75 दिनों में 9 मुठभेड़, एक ढेर...हमारा निशाना ज्यादा अच्छा

Sun, 29 Sep 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
9 encounters in 75 days, one deadlock...our aim is better
गाजीपुर। जनपद में इन दिनों मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ गईं हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 75 दिनों में 9 मुठभेड़ हो चुकी हैं। एसपी डॉ.ईरज राजा ने अपने एक्स पर लिखा है...हमारा निशाना ज्यादा अच्छा है। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जनपद में इस वर्ष कुल 16 मुठभेड़ हुई, जिसमें नौ मुठभेड़ पिछले 75 दिनों में हुईं। ये मुठभेड़ 14 जुलाई को जिले में 78वें एसपी के रूप में डॉ. ईरज राजा के पदभार ग्रहण करने के बाद हुई। बताते हैं कि 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. ईरज राजा के सेवाकाल में करीब दो सौ मुठभेड़ हो चुकी है। इनमें जनपद में 75 दिनों में 9 मुठभेड़ शामिल है। बीते दिनों हुए एनकाउंटर में एक लाख के इनामी बदमाश की मौत हो चुकी है। जनपद में एक के बाद एक हो रही मुठभेड़ को लेकर एसपी चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया कि हमारा निशाना अच्छा है, इन बदमाशों से...बदमाश सावधानी बरतें। एसपी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

जुलाई से अब तक हुए मुठभेड़ पर एक नजर
# 16 जुलाई: शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश विशाल सिंह को गिरफ्तार किया।

# 22 जुलाई: दिलदारनगर पुलिस ने मुठभेड़ में गो- तस्कर सोनू नट को गिरफ्तार किया।
# 18 अगस्तः शादियाबाद पुलिस ने तस्कर मुहम्मद चुन्नू कुरैसी को किया गिरफ्तार

# 27 अगस्तः गहमर पुलिस ने शराब तस्कर और आरपीएफ के दो जवानों के हत्यारोपी प्रेमचंद कुमार को किया गिरफ्तार।
# 30 अगस्तः खानपुर पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश के आरोपी शैलेश यादव उर्फ सोनू निवासी खटहरा थाना केराकत को गिरफ्तार किया।

# 2 सितंबरः सादात और नंदगंज पुुलिस ने हत्यारोपी रितिक राजभर निवासी ग्राम उकराव थाना बहरियाबाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
# 14 सितंबरः फायरिंग करने के आरोपी हत्यारोपी संदीप यादव निवासी बसनिया थाना भांवरकोल मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

# 21 सितंबरःगहमर पुलिस ने आरपीएफ के दो जवानों की हत्या में शामिल शराब तस्कर रवि कुमार पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद ग्राम धंडिहा थाना कोईलवर जनपद भोजपुर आरा राज्य बिहार को गिरफ्तार ।
विज्ञापन

#23 सितंबरः एसटीएफ और गहमर पुलिस ने आरपीएफ के दो जवानों की हत्या में शामिल शराब तस्कर हम्मद ज़ाहिद उर्फ सोनू निवासी मंसूर गली पेढ़िमा बाज़ार , फुलवारीशरीफ़ पटना बिहार मुठभेड में ढेर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed