{"_id":"6a173771c72a4ef26c03705e","slug":"890-crore-sanctioned-for-protection-against-erosion-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-153190-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कटान से बचाव के लिए 8.90 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कटान से बचाव के लिए 8.90 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में गंगा नदी के कटान से प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए शासन ने तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए 8.90 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। इससे सैदपुर स्थित ऐतिहासिक बुढ़े नाथ महादेव मंदिर, शेरपुर-सेमरा ग्राम समूह और सेवराई तहसील के गहमर स्थित नरवा घाट क्षेत्र को कटान से सुरक्षा मिल सकेगी। शासन की मंजूरी के बाद सिंचाई विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन के संयुक्त सचिव सिद्धाशरण पांडेय ने 25 मई को पत्र जारी कर कटान से बचाव से जुड़ी परियोजनाओं की मंजूरी मिलने की जानकारी देते हुए सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और वित्तीय नियमों के तहत कराए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बूढ़े नाथ महादेव मंदिर की सुरक्षा को 1.73 करोड़
शासन के संयुक्त सचिव सिद्धाशरण पांडेय के पत्र के अनुसार, सैदपुर टाउन एरिया स्थित गंगा नदी के बाएं किनारे पर बने ऐतिहासिक बूढ़े नाथ महादेव बाबा मंदिर की सुरक्षा के लिए शासन ने 1.73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस धनराशि से तटबंधों का सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण कराया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटान के कारण मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा था।
सेमरा में कटाव रोकने को 3.97 करोड़ मंजूर
शासन के संयुक्त सचिव सिद्धाशरण पांडेय के पत्र के अनुसार,शेरपुर-सेमरा ग्राम समूह के मजरा सेमरा में गंगा कटान रोकने के लिए 3.97 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यहां 400 मीटर लंबाई में पूर्व में बने कटाव निरोधक कार्य के क्षतिग्रस्त लांचिंग एप्रन का पुनरोद्धार किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष कटान से कृषि भूमि प्रभावित होती है, जिससे लोगों में भय बना है।
विज्ञापन
नरवा घाट सुरक्षा कार्य के लिए 3.20 करोड़ जारी
शासन के संयुक्त सचिव सिद्धाशरण पांडेय के पत्र के अनुसार, सेवराई तहसील के गहमर गांव स्थित नरवा घाट के पास कटान निरोधक कार्य के लिए शासन ने 3.20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गंगा नदी के दाहिने तट पर 300 मीटर क्षेत्र में सुरक्षा कार्य कराया जाएगा।
शासन का पत्र मिला है और जल्द ही निविदा करा कर कटानरोधी कार्य आरंभ किया जाएगा। - राजेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग