फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छुट्टा पशुओं को विद्यालय परिसर में बंद किया

छुट्टा पशुओं को विद्यालय परिसर में बंद किया

Sat, 05 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
छुट्टा पशुओं को विद्यालय परिसर में बंद किया
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को उस समय अजीब नजारा देखने को मिला जब स्कूल के अंदर विभिन्न कक्षाओं में 85 छुट्टा पशु या तो घूम रहे थे या फिर बैठे थे और विद्यालय के लगभग उतने ही बच्चे गेट के बाहर टाट-पट्टी पर बैठ कर पढ़ने को मजबूर थे। यह वाकया धामूपुर गांव स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। सूचना पर दोपहर बाद मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने विद्यालय के मुख्य गेट का ताला तोड़कर मवेशियों को बाहर निकाला। हालांकि विद्यालय बंद होने की वजह से स्कूल के बच्चे मिड डे मील से भी वंचित रह गए। सबसे अहम बात यह है कि गांव के इस विद्यालय में छुट्टा पशुओं को अंदर कर गेट का ताला बंद करने वाले जिम्मेदार ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई होगी या फिर ऐसे ही बच्चों की पढ़ाई बाधित होती रहेगी। यह लोगों के बीच अहम सवाल इस समय तैर रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के धामूपुर गांव में स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद उच्च प्राथमिक विद्यालय में 150 बच्चे पढ़ते हैं। रोज की तरह शुक्रवार की शाम भी छुट्टी के बाद विद्यालय में ताला बंद हो गया। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर परिसर में करीब 85 छुट्टा पशुओं को परिसर में हांककर गेट में दूसरा ताला बंद कर दिया। शनिवार की सुबह जब बच्चे एवं शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो परिसर में मवेशियों को देखकर अवाक हो गए। प्रधानाध्यापक अजय कुमार मौर्या ने देखा कि मुख्य गेट पर दूसरा ताला लगा हुआ था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह के साथ ही पुलिस को दी। अध्यापक बच्चों को विद्यालय के सामने खुले में बैठाकर पढ़ाई कराने लगे। दिन में करीब साढ़े 12 बजे थानाध्यक्ष बिंद कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। ताला तोड़वाकर मवेशियों को बाहर निकाला। इस घटना की लोगों में चर्चा होती रही। प्रधानाध्यापक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि 150 बच्चे पढ़ते है। रात में किसी ने गेट का ताला तोड़कर पशुओं को अंदर बंद किया था। मवेशियों द्वारा विद्यालय के फूल-पौधे को नुकसान पहुंचाने साथ ही गंदगी फैलाई गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने मवेशियों को विद्यालय परिसर में बंद किया था, जिन्हें निकाल दिया गया। इस संबंध में विद्यालय की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मालूम हो कि बीते शुक्रवार को ग्रामीणों ने जखनिया ब्लॉक के बारोडीह गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में दर्जनों मवेशियों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed