{"_id":"5b94019b867a557eab5abf5d","slug":"81536426395-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक दूर नहीं हो सकी बिजली की खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक दूर नहीं हो सकी बिजली की खराबी
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में बीते 48 घंटे से विद्युतकर्मी सहित अवर अभियंता बिजली की खराबी को दूर करने में लगे हैं लेकिन अब तक खराबी को दूर नही किया जा सका है। 132द केवी में फाल्ट की वजह से आपूर्ति सुचारू ढंग से नहीं हो पा रही है। स्थानीय 132 केवी उपकेंद्र से संचालित 33 केवी गोहदा, ताड़ीघाट और अमडा उपकेंद्र बंद है जिससे गोहदा, ढढ़नी, सुहवल, रेवतीपुर, देवढी, अमड़ा फीडर बंद है। इससे सैकड़ों गांव प्रभावित हैं और अंधेरे में डूबे हुए हैं।
बीते गुरुवार को आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण विद्युत विभाग को खासा नुकसान पहुंचा। कई जगहों पर खंभे उखड़ गए तो कहीं तार टूट कर गिर गया जिस कारण से विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में बाधित है। बीते 48 घंटे में विद्युत विभाग की ओर से आपूर्ति को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। इस संबंध में विद्युत वितरण के एक्सईएन महेंद्र मिश्र ने बताया कि अलग-अलग फीडरों की मेजरिंग की जा रही है। 132 की लाइन में अथवा 63 एमबीए के ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी खराबी है। इस कारण से लाइन होल्ड नहीं हो पा रही है। परेशानी का पता करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी । इसमें वितरण के जेई तापस कुमार, जेई संतोष मौर्या, ट्रांसमिशन के जेई राजेश कुशवाहा आदि अधिकारी सहित ट्रांसमिशन की पूरी टीम खराबी को खोजने और दुरुस्त करने में लगी है।
...