{"_id":"5b47920a4f1c1b0f278b6307","slug":"81531417098-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम हुए जिला खरीद अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम हुए जिला खरीद अधिकारी नामित
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में धान की खरीद शुरू होने में तो अभी काफी समय बाकी है, लेकिन इसकी तैयारी जोर पकड़ने लगी है। आगामी धान खरीद के लिए अपर जिलाधिकारी को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। इसके बाद 15 जुलाई से किसानों का नवीन पंजीयन एवं पूर्व पंजीयन का नवीनीकरण का कार्य होगा, जो 30 अगस्त तक चलेगा। इस बार नए धान क्रय केंद्र बनाए जाएंगे, पहले के केंद्रों में संशोधन किया जाएगा।
गेहूं खरीद संपन्न होने के बाद अब धान खरीद की बारी आ रही है। इसकी तैयारी विभाग की ओर से समय सारिणी घोषित होने के बाद तेज कर दी गई है। कृषि विभाग की ओर से सर्वेक्षण कराकर धान के उत्पादन का आंकलन किया जाएगा। पहली अगस्त से 15 सितंबर तक तहसीलों में किसानों का सत्यापन किया जाएगा। पहली अगस्त से 15 अगस्त तक धान की खरीद करने वाली संस्थाओं से क्रय केंद्र खोलने संबंधी प्रस्ताव लिया जाएगा। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि धान की खरीद के लिए घोषित समय सारिणी के अनुसार तैयारी की जा रही है। इसके तहत जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से धान खरीद के लिए नये क्रय केंद्र बनाए जाने और पुराने क्रय केंद्रों की सूची में संशोधन करने पर भी काम चल रहा है। हालांकि विभाग जनपद में बारिश कम होने की वजह से खरीफ की मुख्य फसल धान की उत्पादन को लेकर चिंतित है। लेकिन अंदर ही अंदर पंजीयन सहित अन्य तैयारी की जा रही है।