{"_id":"5b40ff314f1c1ba1288b5335","slug":"81530986289-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीपुर बनगांवा में दबंगों ने की तोड़फोड़, झोपड़ी फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीपुर बनगांवा में दबंगों ने की तोड़फोड़, झोपड़ी फूंकी
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर बनगांवा गांव में लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार से लैस दबंगों ने शुक्रवार की देर रात एक घर पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। सबकुछ तहस-नहस करने के बाद उनकी रिहायशी झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दबंगों के भय से पीड़ित रामाधार राम का परिवार पूरी रात दहशत में रहा। दूसरे दिन शनिवार को उसने पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा से मिलकर न्याय की गुहार की और पत्रक सौंपा। एसपी ने पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
नंदगंज थाने के अलीपुर बनगांवा निवासी रामाधार ने एसपी को दिए गए पत्रक में कहा है कि बांसफोर का कार्य कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है और गांव में झुग्गी-झोपड़ी डालभकर परिवार के साथ रहता है। गांव में कुछ दबंगों का वर्चस्व है। गांव के दो दबंग काफी समय से मुझे और परिवार को इस बात के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं कि हम गांव छोड़कर चले जाएं। उस जमीन पर कुछ लोगों की नजर गड़ी हुई है और वह जमीन पर अपना कब्जा करना चाहते हैं। शुक्रवार की देर शाम कुछ लोग गोलबंद होकर मेरे घर पर अचानक धावा बोल दिए। परिवार के सदस्यों की पिटाई करते हुए जमकर तोड़फोड़ की और झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे झोपड़ी जलकर राख हो गई। मेरी पत्नी के साथ जबरदस्ती की और उसको मारने-पीटने के साथ उसका मंगलसूत्र तक छीन लिए। इतना ही नहीं लाइसेंसी बंदूक से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। दबंगों ने चेतावनी दी है कि अगर आठ जून तक इस गांव को छोड़कर नहीं गए, तो परिवार के सहित तुल लोगों को जान से मार दिया जाएगा और बची झोपड़ियों को भी फूंक दिया जाएगा। कहा कि घटना के बाद नंदगंज थाने में तहरीर दी है। बावजूद पुलिस ने दबंगों के खिलाफ न मुकदमा लिखा है और न ही कोई कार्रवाई की है। इससे मेरा परिवार डरा सहमा हुआ है। एसपी से गुहार लगाई है। इस संबंध में पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच कर दबंगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।