{"_id":"5ab68de74f1c1beb3f8b4c39","slug":"81521913319-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने विद्युतीकरण कार्य का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने विद्युतीकरण कार्य का लिया जायजा
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। रेलवे संरक्षा आयुक्त सतीश कुमार पांडेय ने शनिवार को वाराणसी से बलिया के बीच हुए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। अपने विशेष निरीक्षण यान से तकनीकी अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम के साथ उन्होंने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचकर सभी विद्युत प्वाइंटों आदि की जांच की। इस दौरान मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।
रेलवे संरक्षा आयुक्त श्री पांडेय आज दिन में नंदगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने विद्युत प्वाइंटों की गहनता से जांच की। इसके बाद वह करीब 12 बजे गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यहां भी इलेक्ट्रिक से संबंधित सभी कार्यों का निरीक्षण किया। सिग्नल व्यवस्था, पैनल, ट्रैक क्रासिंग के साथ ही परिचालन से संबंधित सभी चीजों को देखा। सुरक्षा की दृष्टि से हर बिंदु पर संतुष्ट होने पर ही वह आगे बढ़ रहे थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, वाराणसी सिटी से बलिया तक 140 किलोमीटर रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त एसके पांडेय ने तीन दिवसीय निरीक्षण के अंतिम दिन शहबाजकुली, यूसुफपुर, ढोंढाडीह स्टेशनों पर हुए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों पर विद्युत प्वाइंटों की जांच की। जहां कुछ गड़बड़ी दिखी, उसे दुरुस्त कराया। श्री पांडेय यूसुफपुर स्टेशन पर दोपहर 2 बजे वाराणसी मंडल के डीआरएम एसके झा के साथ विशेष निरीक्षण यान से पहुंचे। सभी प्वाइंटों की जांच के बाद वह बलिया के लिए रवाना हो गए। इस दौरान रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एवं भरत सिंह सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश उपाध्याय एवं टड़वा के ग्राम प्रधान वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर राय के नेतृत्व में लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम एसके झा से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने तथा टड़वा रेलवे क्रासिंग से रेलवे कालोनी होते हुए मुख्य सड़क तक रेलवे की जमीन में सड़क बनाने की अनुमति देने की मांग की। डीआरएम श्री झा ने अपने अधीनस्थ अधिकारी प्रवीण कुमार को इसे लोगों की आवश्यकता को देखते हुए कराने के बारे में प्रस्ताव देने को कहा। संरक्षा आयुक्त श्री पांडेय के साथ आई पूरी टीम ने शनिवार की शाम को बलिया स्टेशन पर पहले से खड़े इलेक्ट्रिक इंजन से लगे 4 डिब्बे की गाड़ी से वाराणसी सिटी तक दौड़ाकर फाइनल स्पीड ट्रायल किया।