{"_id":"5a4925794f1c1b0a788b5d78","slug":"81514743161-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोएट से टिकट का स्टेटस जानने की झंझट से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोएट से टिकट का स्टेटस जानने की झंझट से मिलेगी मुक्ति
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अब अपने रेल टिकट का स्टेटस (स्थिति) जानने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यही नहीं यात्रा करने के लिए विभिन्न ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता की जानकारी भी आसानी से की जा सकेगी। यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में रेलवे की तरफ से यहां के लोगों को एक नई सौगात प्रदान की गई है। सिटी रेलवे स्टेशन स्थित पीआरएस के सामने लगी पोएट मशीन से ये सभी सुविधाएं बस कुछ ही पलों में मिल जाएगी।
रेलवे की तरफ से जिले में यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ ही कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। घाट स्टेशन के पास वातानुकूलित सब्जी भंडारण केंद्र जहां पूरा हो चुका है, वहीं अफीम फैक्ट्री के पास क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान एवं गोड़ा शहरी के पास वाशिंग पिट का निर्माण जोरों पर चल रहा है। यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में सिटी रेलवे स्टेशन पर एस्कलेटर, वीआईपी लाउंज, फुट ओवरब्रिज, आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), वाटर वेंडिंग मशीन, वाई-फाई आदि की सुविधा के साथ ही कई अन्य यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुविधा वृद्धि के क्रम में वर्ष के अंत में रेलवे की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर आपरेटिंग इंक्वायरी टर्मिनल (पोएट) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के उपलब्ध होने के बाद अब यात्रियों को अपने टिकट की स्टेटस जानने में परेशानी नहीं होगी। न ही इसके लिए उन्हें कतार में लगना पड़ेगा। टिकट वेंडिंग होने की दशा में यात्री इस मशीन पर पीएनआर नंबर डायल कर उसकी वर्तमान स्थिति का पता लगा सकेंगे। यही नहीं आगामी सफर के लिए संबंधित ट्रेन में सीटों की उपलब्धता की भी वह इस मशीन के जरिए जानकारी कर सकेंगे। रेलवे की तरफ से सिटी रेलवे स्टेशन स्थित पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) के सामने पोएट मशीन लगवाई गई है। इस संबंध में वरिष्ठ खंड अभियंता (दूरसंचार) केके मिश्र ने बताया कि पीआरएस के सामने दो पोएट मशीन लगाई गई है। अब यात्रियों को टिकट का स्टेटस जानने में सुविधा होगी।