{"_id":"59d7c0494f1c1b6e548b5f98","slug":"81507311689-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की अवैध वसूली से परेशान होकर लोगों ने एसपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की अवैध वसूली से परेशान होकर लोगों ने एसपी से की मुलाकात
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पुलिस द्वारा आम जनता को प्रताड़ित करना और अवैध वसूली की चर्चा पहले दबी जुबान होती थी। लेकिन अब आमजन खुलकर इसका विरोध शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को मुहम्मदाबाद के भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार राय के नेतृत्व में राजापुर गांव के ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा।
उन्होंने पत्रक के माध्यम से करीमुद्दीनपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पासपोर्ट के जांच के नाम पर प्रति जांच एक हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत करने पर थानाध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार करना आम बात हो गई है। इस थानाध्यक्ष के आने से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। दूसरी तरफ किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई सिंचाई के लिए मोटर चोरों द्वारा चुराना आम बात है। एसपी ने पत्रक लेने के बाद पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर धनंजय प्रधान, आशीष राय, मनोज राय, आशुतोष कुमार राय, राम अवध, बृजेश राय आदि मौजूद रहे।