फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   7,926 candidates appeared for the back-paper exam; 1,886 skipped it.

Ghazipur News: बैक पेपर परीक्षा में 7926 अभ्यर्थी हुए शामिल, 1886 ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 13 Oct 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
7,926 candidates appeared for the back-paper exam; 1,886 skipped it.
गाजीपुर। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की बैक पेपर परीक्षा मंगलवार को जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत कुल 9812 अभ्यर्थियों में 7926 शामिल हुए, जबकि 1886 ने परीक्षा छोड़ दी। विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन विषयों की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई। डायट के प्राचार्य बालमुकुंद ने बताया कि प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 11 बजे तक हुई। इसमें कुल 3707 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2975 उपस्थित और 732 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में गणित विषय की परीक्षा दोपहर 11:30 से 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी। इस पाली में 4128 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें 3462 ने परीक्षा दी, जबकि 666 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक हुई।
विज्ञापन

इस पाली में 1977 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1489 उपस्थित और 488 अनुपस्थित रहे। तीनों पालियों के आंकड़ों के मुताबिक कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में लगभग 80.78 प्रतिशत ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि करीब 19.22 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed