{"_id":"687e819789718c544e0c9e89","slug":"8-lakh-cattle-will-be-vaccinated-against-fmd-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-136316-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आठ लाख मवेशियों का होगा एफएमडी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आठ लाख मवेशियों का होगा एफएमडी टीकाकरण
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में आठ लाख 300 मवेशियों का एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) का टीकाकरण होगा। टीकाकरण की शुरुआत 23 जुलाई से होगी।
मवेशियों का टीकाकरण कराने के एवज में पशुपालकों को कोई पैसा नहीं देना होगा। यह पूरी तरह निशुल्क है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण अभियान के तहत एफएमडी टीकाकरण 45 दिनों तक चलेगा। इसके लिए 27 टीमों का गठन किया गया है। टीमें डोर-टू-डोर टीकाकरण का कार्य करेंगी।
इसके लिए शासन से पशुपालन विभाग को आठ लाख 300 वैक्सीन मुहैया कराई गई है। इसे सुरक्षित रखने के लिए निश्चित तापमान पर कोल्ड चेन में रखा गया है। 20वीं पशुगणना के अनुसार जिले में गोवंशीय तीन लाख 81 हजार 356 हैं।
जबकि महिषवंशियों की संख्या 4 लाख 97 हजार 569 है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके शाही ने बताया कि एफएमडी टीकाकरण अभियान 23 जुलाई से शुरू होगा। टीकाकरण अभियान डोर-टू-डोर चलेगा।