{"_id":"6a1f2c2150023a533a0ab966","slug":"79-years-after-independence-the-tribal-settlement-of-saichana-will-be-illuminated-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-153532-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आजादी के 79 साल बाद रोशन होगी सईचना की वनवासी बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आजादी के 79 साल बाद रोशन होगी सईचना की वनवासी बस्ती
विज्ञापन
गाजीपुर। आजादी के बाद से अब तक बिजली सुविधा से वंचित देवकली ब्लॉक के सईचना गांव की वनवासी, राजभर और हरिजन बस्ती में जल्द ही बिजली पहुंचेगी। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित इस बस्ती के विद्युतीकरण के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने करीब 18 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी है। एमएलसी विशासल सिंह चंचल के प्रतिनिधि ने बताया कि बस्ती में आज तक बिजली का एक खंभा तक नहीं लगा था।
भीषण गर्मी और अंधेरे के बीच जीवन यापन कर रहे ग्रामीण लंबे समय से विद्युतीकरण की मांग कर रहे थे। अब शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। प्रतिनिधि के अनुसार गाजीपुर के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री की स्वीकृति के बाद यह योजना धरातल पर उतरने जा रही है।
परियोजना के तहत करीब एक किलोमीटर लाइन बिछाकर बस्ती तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उधर,ग्राम प्रधान शिव दयाल सिंह ने बताया कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान से बस्ती के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। गर्मी के मौसम में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। बिजली पहुंचने से जीवन स्तर में सुधार आएगा।
विज्ञापन
एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक ने बताया कि एमएलसी ने इस समस्या को बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और एमएलसी का आभार जताया है।