{"_id":"695813525bd6078b83050c84","slug":"760-lakh-rupees-in-fines-in-three-years-yet-stadium-work-remains-incomplete-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-144892-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तीन साल में 7.60 लाख लगा जुर्माना, फिर भी स्टेडियम का काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तीन साल में 7.60 लाख लगा जुर्माना, फिर भी स्टेडियम का काम अधूरा
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। सात साल बीतने के बाद भी नवीन स्टेडियम का निर्माण अभी पूरा नहीं हो पाया है।
एक बार मियाद बढ़ाई गई और 1.40 करोड़ बजट भी बढ़ा। इसके बाद भी काम अधूरा है। ऐसे में कार्यदायी संस्था पर प्रतिदिन एक हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जा रहा है। अब तक 7.60 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना लग चुका है।
शहर में पुलिस लाइन के पास नवीन स्टेडियम का निर्माण 6.29 करोड़ से कराया जा रहा है। वर्ष 2018 में तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिंन्हा की उपस्थिति में प्रदेश के तत्कालीन खेल मंत्री चेतन चौहान ने नवीन स्टेडियम का शिलान्यास किया था। वर्ष 2021 तक स्टेडियम का काम पूरा करने की मियाद तय की गई थी।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, भदोही इस अवधि तक काम पूरा नहीं कर पाई थी। इसके बाद संस्था ने नवंबर 2023 तक निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी काम अधूरा है। अनुबंध की शर्त के अनुसार समय पर काम पूरा नहीं करने पर कार्यदायी संस्था से प्रतिदिन एक हजार रुपये जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया। इस तरह अब तक संस्था पर अब तक 7.60 लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना लग चुका है।
निरीक्षण में उजागर हुई थी खामियां : कार्यदायी संस्था का दावा है कि स्टेडियम के भवन समेत ज्यादातर निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। नवंबर 2025 में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक भवन में सीलन, बास्केटबाॅल कोर्ट क्षतिग्रस्त होने सहित कई खामियां सामने आई थीं। डीएम ने जल्द से जल्द खामियां दूर करने के निर्देश दिए थे।