फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   75th Republic Day celebrated with enthusiasm in the district, cultural programs enthralled people

Ghazipur News: जिले में हर्षाेल्लास के साथ मना 75वां गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोहा

Sat, 27 Jan 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
75th Republic Day celebrated with enthusiasm in the district, cultural programs enthralled people
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ शुक्रवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्रम एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने देश की महान विभूतियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति पेशकर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। गणतंत्र दिवस समारोह में अपर जिलाधिकारी वि.रा. अरुण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी आशीष मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद जिलाधिकारी पुलिस लाइन पहुंची जहां पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी ने झंडा फहराया तथा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। परेड में शामिल विभिन्न टोलियों की ओर से मुख्य मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने परेड को कमांड कर रहे प्रथम, द्वितीय एवं सभी टोली के कमांडर से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद सराहनीय सेवा मेडल, जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, नागरिक पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद थे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जनपद न्यायालय के मुख्य द्वारा पर जनपद न्यायाधीश संजय कुमार ने झण्डारोहण किया। सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों को भारतीय संविधान में निष्ठा रखने एवं संविधान का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed