फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   75 percent work done, don't even know the name of the village

Ghazipur News: 75 फीसदी काम करा दिया, गांव का नाम ही नहीं पता

Sun, 24 Nov 2024 04:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
75 percent work done, don't even know the name of the village
गाजीपुर। जनपद में हर घर जल योजना के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। जल निगम के अधिकारी 75 फीसदी काम कराने का दावा कर रहे हैं लेकिन, कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में गांव का नाम नहीं बता पाएं।पूछने पर जिम्मेदारों ने 14 ब्लॉकों के एक-एक गांवों का नाम बता दिया लेेकिन दो ब्लॉकों के एक भी गांव का नाम नहीं बता पाएं। यही हाल बिजली निगम का रहा।
विज्ञापन

जल निगम ने पाइप डालने के लिए सड़कों को खोदाई कर दी लेकिन एक भी सड़क नहीं बनवाई। इस पर जनप्रतिनिधियों ने जिम्मेदारों को खूब खरी खोटी सुनाई। साथ ही कमेटी बनाकर जांच कराने के लिए डीएम आर्यका अखौरी से कहा।
विज्ञापन

गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता और बलिया सांसद सनातन पाण्डेय सहित सभी जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चली बैठक में 44 विभागों की बिंदुवार समीक्षा हुई। डीएम ने बैठक का एजेंडा बिंदुवार विस्तार से पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। जनप्रतिनिधियों ने बिजली निगम के अधूरे कार्यों को लेकर मुद्दा उठाया। अधिकारी आंकड़े प्रस्तुत करने लगे तो जनप्रतिनिधियों ने एक गांव का नाम बताने के लिए कहा, जिसे उन्होंने संतृप्त किया है। इस पर जिम्मेदार कुछ नहीं बता पाए। हालांकि उन्होंने सूची उपलब्ध कराने की बात कही। इसी तरह जनप्रतिनिधियों ने बिजली निगम से जुड़े कई मुद्दों उठाए। निर्णय लिया गया कि बिजली निगम की अलग से समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अफजाल अंसारी ने पीएमजीएसवाई के तहत 268 किमी में टेंडर और बांड बनने के बाद भी काम न कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की। संबंधित अधिकारियों की क्लास लेते हुए दो माह में काम पूरा करने के लिए कहा। सांसद ने बैठक के दौरान उठाई गई समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराकर कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक सैदपुर अंकित भारती, सभी ब्लॉक प्रमुख और समिति के नामित प्रधान गण,सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, एडीएम दिनेश कुमार, सीआरओ आयुष चौधरी, सीएमओ, सुनील पांडेय आदि उपस्थिति रहे।
बलिया सांसद ने कार्यों की गुणवत्ता पर खड़े किए सवाल
सांसद बलिया सनातन पांडेय ने गाजीपुर-बलिया हाईवे कुंडेश्वर तक लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। इसके लिए शेरपुर से रेवतीपुर तक मार्ग और गंगा पर पुल बनाने का समिति से अनुरोध किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी की सड़कों, डॉक्टरों की कमी, जल जीवन मिशन तक कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किए।
मुहम्मदाबाद विधायक ने कहा- बिजली चेकिंग के नाम पर हो रही वसूली
विधायक मुहम्मदाबाद शोएब अंसारी ने कहा कि बिजली निगम की विजिलेंस टीम चेकिंग के नाम पर वसूली कर रही है। इस तरह की लगातार शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने गोड़ और खरवार जाति का प्रमाणपत्र जारी करने और मनिया से कठवा मोड़ तक लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया।
सदर और जमानिया विधायक ने उठाया बिजली का मुद्दा
विधायक सदर जयकिशन साहू ने करंडा ताल में ड्रेन बनवाने, जमानिया पावर हाउस से सीतापट्टी पावर हाउस को बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। वहीं, विधायक जमानिया ओम प्रकाश सिंह ने जमानिया में तीन सितंबर 2023 और 12 मई 2024 को आई आंधी तूफान आपदा से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं उससे संबंधित सामग्री के अनुमोदन के संंबंध में समिति को अवगत कराया।
विधायक जंगीपुर बोले, पैसे के बाद भी काम अधूरा
विधायक जंगीपुर डा. वीरेंद्र यादव ने बिरनो और मरदह सीएचसी में उपकरणों की कमी, कछुहरा नहर पटरी से होते हुए बिरनो रजवाहा मार्ग पर 9.30 किमी के सड़क का बजट पास होने के बाद भी काम अधूरा होने का मु्द्दा उठाया। पीएमजीएसवाई के तहत बनीं सड़कों की गुणवत्ता, बिजली निगम के विजिलेंस के नाम पर किए जा रहे लोगों के शोषण का भी मामला उठाया।
विधायक जखनियां ने देर से ट्रांसफाॅर्मर बदलने का उठाया मुद्दा
विधायक जखनियां बेदीराम ने 15-15 दिनों बाद जले ट्रांसफाॅर्मर बदलने का मामला उठाया। राजभर और बांसफोड़ की बस्तियों में बिजली न होने की शिकायत की। सिंचाई, डॉक्टरों के अस्पताल में विलंब से पहुंचने, पानी टंकियों के लीकेज, जल जीवन मिशन के कार्य की गुणवत्ता और सड़कों को खोदकर छोड़े जाने का मुद्दा उठाया।


फोटो खींचने से भी प्रशासन ने रोका
प्रशासन ने मीडियाकर्मियों को बैठक से दूर रखा। फोटो खींचने के लिए भी मना कर दिया। इसकी शिकायत सांसद से हुई तो उन्होंने अगली बैठक में ऐसा न होने की बात कही। साथ ही कहा कि महत्वपूर्ण बैठक की कवरेज मीडियाकर्मियों को वहां मौजूद रहकर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed