फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   75 new Annapurna Bhavans to be built at a cost of Rs 63.75 crore, search for land begins

Ghazipur News: 63.75 करोड़ से 75 नए अन्नपूर्णा भवन बनेंगे, जमीन की तलाश शुरू

Sun, 28 Sep 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
75 new Annapurna Bhavans to be built at a cost of Rs 63.75 crore, search for land begins
गाजीपुर। एक छत के नीचे राशन वितरण से संबंधित सभी सुविधाएं देने के लिए जनपद में 75 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण होगा। इनके निर्माण पर 63.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक अन्नपूर्णा भवन का निर्माण 8.50 लाख रुपये से होगा। इसके लिए चिह्नित का निर्देश दे दिया गया है। शासन की ओर से तय किया गया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा विभाग की ओर से 75 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कराया जाएगा। पिछले वर्ष विभाग की ओर से करीब 21 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य कराया गया था। अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण से राशन वितरण प्रणाली आसान होगी। साथ ही कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी। अब तक कई जगहों पर गोदाम व सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान जगह कम होने के कारण अलग-अलग स्थान पर होते हैं। लेकिन, अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण से इस समस्या से निजात मिल जाएगी। अब एक छत के नीचे दुकान व गोदाम दोनों रहेंगे। इससे राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी। जिस गांव में सरकारी खाद्यान्न की दुकानें अंदर होने के कारण वहां तक वाहन नहीं पहुंच पाते हैं, वहां सड़क किनारे अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा भवन बनेंगे स्थायी ठिकाना-गाजीपुर। अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य होने के बाद कोटेदारों और राशनकार्ड धारकों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब तक सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार खुद की जमीन पर या फिर किराये के मकान में राशन वितरण करते थे। अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य हो जाने के बाद राशन वितरण का स्थायी ठिकाना हो जाएगा। कोटेदारों के बदल जाने के बाद भी दुकान उसी स्थान पर रहेगी। अब तक कोटेदारों के बदल जाने के बाद राशन वितरण का जगह भी बदल जाती थी।
विज्ञापन

बनेंगे दो चेंबर, एक में राशन का भंडारण तो दूसरे में सीएससी-गाजीपुर। अन्नपूर्णा भवन बनने से पूर्व तक राशनकार्ड धारकों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने के लिए लंबी कतार लगानी पड़ती थी। लेकिन, अन्नपूर्णा भवनों के बन जाने के बाद वहां पर बैठने और पेयजल की व्यवस्था रहेगी। वहीं कोटेदार अन्नपूर्णा भवन में राशन का भंडारण हर मौसम में सुरक्षित रख सकते हैं। अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य लगभग 400 वर्ग फुट में होगा। इसमें दो चैंबर बनाए जाएंगे। एक में राशन का भंडारण तो दूसरे में सीएससी (कम्युनिटी सर्विस सेंटर) की व्यवस्था की जाएगी। सीएससी होने के कारण ग्रामीणों को बिजली का बिल वगैरह जमा करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग को 75 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- विजय यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed