फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   73 kg cake cut on Prime Minister Modi's birthday

Ghazipur News: प्रधानमंत्री माेदी के जन्मदिन पर काटा 73 किलो का केक

Mon, 18 Sep 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
73 kg cake cut on Prime Minister Modi's birthday
फोटो
विज्ञापन

-दो अक्तूबर तक आयुष्मान भव पखवाड़ा चलाने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में आयोजन हुए। भाजपा पार्टी के जिला कार्यालय पर भाजपा प्रधानमंत्री के 73 वें जन्मदिन पर 73 किलो का केक काटा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लोकार्पण का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
साथ ही शिल्प कला से जुड़े अरविंद विश्वकर्मा और प्रवीण प्रजापति को निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय तथा विजय शंकर राय द्वारा सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की। सबके प्रति धन्यवाद आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया। इस अवसर पर विधानसभा परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सरोज कुशवाहा, प्रो शोभनाथ यादव, सरिता अग्रवाल आदि उपस्थित थे। संचालन श्यामराज तिवारी ने किया।
विज्ञापन

उधर,पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बिंद की नेतृत्व में जिला कार्यालय से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थल तक बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक महामंत्री वीरेंद्र चौहान रहे। पार्टी लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक आयुष्मान भव पखवाड़ा में विभिन्न सेवा कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुहम्मदाबाद के शंकर कोल्ड स्टोरेज परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। इस अवसर वरिष्ठ भजपा नेता दिनेश वर्मा, डीसीबी के डाइरेक्टर कृपा शंकर राय,रामजी गिरि,ओमप्रकाश उपाध्याय,गणेश गुप्ता, पं रामबहादुर तिवारी आदि उपस्थित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed