फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   720 liters of mustard oil seized in the operation

Ghazipur News: अभियान में 720 लीटर सरसों का तेल जब्त किया

Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
720 liters of mustard oil seized in the operation
गाजीपुर। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर जिले के लोगों को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य) आरसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को कुल पांच नमूने लिए गए। जबकि 720 लीटर कच्ची घानी सरसों का तेल अनुमानित मूल्य 95040 सीज-जब्त किया गया। शहर के एक मिष्ठान के प्रतिष्ठान से कलाकंद एवं मोतीचूर के लड्डू, महुआबाग से बादाम, स्ट्राबेरी, शुगर फ्री मिठार्ठ एवं काजू गजक के नमूने लिए गए। बताया कि गोलाघाट स्थित एक फर्म से कच्ची घानी सरसों के तेल का नमूना लेकर 720 लीटर अनुमानित मूल्य 95 हजार का जब्त किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) आरसी पांडेय के नेतृत्व एवं निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, गुलाबचन्द गुप्त, गोपालचन्द, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं वीरेन्द्र यादव नमूना संग्रह कार्रवाई में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed