फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हर हाल में करेंगे मत का प्रयोग

हर हाल में करेंगे मत का प्रयोग

Sun, 31 Mar 2019 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
हर हाल में करेंगे मत का प्रयोग
गाजीपुर। शहर के आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदान करने का संकल्प लिया गया। तय किया कि सभी मतदाताओं को मत देने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें बूथ पर भी पहुंचाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि अपने एक वोट के बल पर ही हम नेता तथा जनप्रतिनिधि से सीधे सवाल करते हैं तथा विकास की उम्मीद करते हैं। सभी को मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मत को व्यर्थ न जाने दें। इस मौके पर रेखा पासवान ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र के बाद युवाओं को मतदान करने का अधिकार मिल जाता है। इस मत का प्रयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। रेनू ने कहा कि देश की संघीय व्यवस्था के तहत हमें समय-समय पर कई बार मत देना पड़ता है। कभी विधानसभा के लिए तो कभी लोकसभा के लिए। शशिबाला ने कहा कि वोट के बल पर ही हम अपने जनप्रतिनिधि से विकास के मुद्दे पर तरह-तरह के सवाल आदि करते हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि मत देना हम सभी का कर्तव्य है। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक को बिना किसी प्रभाव में आए निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए। लोकसभा चुनाव के तहत 19 मई को होने वाले मतदान के दिन सभी अपना मत अवश्य डालें। वोट के महत्व को समझें तथा इसको व्यर्थ न जाने दें। इस मौके पर प्रतिमा वर्मा, अनीता गुप्ता, रीता पासवान, जया गुप्ता, उमा पासवान, सरोज, स्नेहलता, ऊषा देवी, चंद्रकला, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed