{"_id":"5c7eb939bdec2214183527c1","slug":"71551808825-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। ग्राम रोजगार सेवक संगठन की तरफ से खंड विकास कार्यालय परिसर में मंगलवार को शासनादेश की प्रति जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक का ईपीएफ कटौती का आदेश पूर्व में हो चुका है। अधिकारियों की हीलाहवाली एवं अनदेखी की वजह से आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी नियुक्ति कर्मचारी के रूप में की गई है न कि मजदूर के रूप में। श्रम योगी मान धन योजना में असंगठित क्षेत्र के अकुशल मजदूरों का पंजीकरण करना है लेकिन सरकार इस योजना में हमारा पंजीकरण करा कर हमारे भविष्य को अंधेरे में ढकेलना चाहती है। इसलिए सरकार के इस आदेश का ग्राम रोजगार सेवक पूर्णतया विरोध करेगा। कहा कि दबाव के साथ पंजीकरण कराया जाता है तो हम ग्राम रोजगार सेवक ब्लाक से लेकर जिला तक इसका विरोध करेंगे। विरोध प्रदर्शन में कर्मचारी यूनियन के जिला महामंत्री सूर्यभान कुमार राय, विनय कुमार राय, रामचीज चौधरी, चंद्रप्रकाश सिंह, अमर यादव, पिंटू, बिहारी, विरेंद्र, रमेश यादव, राकेश आदि उपस्थित थे।