फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें जागरूक करने पर चर्चा की

महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें जागरूक करने पर चर्चा की

Sun, 10 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें जागरूक करने पर चर्चा की
सैदपुर। सैदपुर विधानसभा के टाउन नेशनल इंटर कालेज में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से विधानसभा कमल शक्ति महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं जागरूक करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान तथा उनकी समृद्धि के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। आज पूरे देश मे महिलाओं को बराबर की भागीदारी मिल रही है। पूर्व की सरकारों में. उ.प्र. महिलाओं के लिए असुरक्षित प्रदेश हो गया था रोज घटनाएं घटित होती थी लेकिन आज भाजपा के शासनकाल मे महिलाएं कहीं भी अकेले बिना भय यात्रा करने में कोई परेशानी महसूस नहीं कर रही है। सरकार ने बजट में विशेष दर्जा के साथ महिलाओं के सम्मान को बढ़ाया है। सम्मेलन की विशिष्ट अतिथि किरन शर्मा ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को भाजपा ने हमेशा महत्व दिया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुद्रा पांडेय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिह, सुनील सिंह, विभा पाल, नीलम सिंह, सुनीता सिंह, किरण शर्मा, शुभा राय, मीरा श्रीवास्तव, शीला सोनकर, निर्मला सिंह और पूनम मौर्य आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed