{"_id":"5c588552bdec2273952175dc","slug":"71549305170-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग: आठ ई-रिक्शा का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग: आठ ई-रिक्शा का किया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नाजायज ढंग से चल रहे ई रिक्शा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दूसरे दिन यातायात पुलिस ने दूसरे दिन सोमवार को चेकिंग में आठ ई-रिक्शा का चालान करने के साथ ही आटो और बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की। अमर उजाला में प्रकाशित नाबालिगों के हाथ ई-रिक्शा, खतरे में जान की खबर के बाद हकरत में आए पुलिस प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा की चेकिंग शुरू कर दी। इससे खासकर नाबालिगों के साथ ही बिना लाइसेंस के मार्गों पर फर्राटा भरने वाले ई-रिक्शा चालकों में अफरा-तफरी मच गई है।
नगर में दर्जनों ई-रिक्शा लोगों को बैठा कर फर्राटा भरते हैं। रिक्शा के अधिकांश चालक नाबालिग हैं और बिना लाइसेंस के वाहन को दौड़ा रहे हैं। ई-रिक्शा की कमान संभाले एक नाबालिग चालक ने नगर के महुआबाग तिराहा पर तेज रफ्तार वाहन को मोड़ा था, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया था। रिक्शा में सवार महिलाएं घायल हो गई थीं। अनाड़ी चालकों की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना न हो, इस आशंकावश तीन फरवरी के अंक में अमर उजाला ने फोटो के साथ इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर खबर प्रकाशन के दिन ही रविवार को हरकत में आए परिवहन अधिकारी और पुलिस ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नाबालिग ई-रिक्शा चालक अधिकारियों के निशाने पर रहे। एआरटीओ राम सिंह ने जहां भुतहिया टांड़ में चेकिंग के दौरान छह ई-रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई की थी, वहीं विशेश्वरंगज में यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने छह वाहनों को सीज करने के साथ ही 15 का चालान किया था। दूसरे दिन सोमवार को भी यातायात प्रभारी ने चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग में आठ ई-रिक्शा के साथ ही तीन आटो का चालान किया गया। इसके साथ ही बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दस लोगों का चालान किया गया। पांच हजार तीन सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि खासकर ई-रिक्शा के लिए चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। पुलिस की इस कवायद से सोमवार को मार्गों पर ई-रिक्शा की संख्या काफी कम दिखी।