फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक-एक मत की महता दर्शाते हुए एक से बढ़कर एक नयनाभिराम रंगोली बनाई

एक-एक मत की महता दर्शाते हुए एक से बढ़कर एक नयनाभिराम रंगोली बनाई

Fri, 01 Feb 2019 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
एक-एक मत की महता दर्शाते हुए एक से बढ़कर एक नयनाभिराम रंगोली बनाई
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता संबंधी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 25 समूहों में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने लोकतंत्र में मत, मतदाता एवं मतदान संबंधी महत्वपूर्ण विषयों को आकर्षक रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें न जाति पर न धर्म पर, वोट पड़ेगा कर्म पर, शान से करेंगे मतदान करेंगे, आओ हम मतदान करें, लोकतंत्र में रंग भरें, लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता आदि नारों के साथ एक-एक मत की महत्ता दर्शाते हुए एक से बढ़कर एक नयनाभिराम रंगोली बनाई।
विज्ञापन

इसी क्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने भारत का एक विशाल नक्शा परिसर में उकेरा तथा मानव श्रृंखला बनाई। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह, जिला स्वीप को-ऑर्डिनेटर डॉ. अमित यादव, डॉ. विकास सिंह एवं सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति में सभी छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता रंगोली प्रतियोगिता में शिखा कुशवाहा एवं समूह को पहला एवं दूसरे स्थान पर दो समूह ज्योति कुमारी समूह एवं गुड़िया यादव समूह रहे तथा तीसरे स्थान पर नेहा सिंह यादव एवं समूह रहे। इस निर्णायक मंडल में डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. निरंजन यादव, डॉ. शैलेंद्र यादव शामिल रहे। भारत का मानचित्र निर्माण संध्या रमन, मेनका यादव, अर्चना यादव एवं सुमन यादव ने किया। इसके पूर्व महाविद्यालय में %सोशल मीडिया का प्रयोग क्या हमें गैर सामाजिक बना रहा है% विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सोशल मीडिया के सामाजिक एवं असामाजिक प्रभावों पर अपना मत प्रकट किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. शंभूशरण प्रसाद, डॉ. पूजा सिंह एवं डॉ. संगीता मौर्य शामिल रहीं। प्रतियोगिता में साधना यादव प्रथम, निशा यादव द्वितीय एवं वंदना वर्मा तृतीय रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवायोजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखलाक खान, रेंजर्स प्रभारी डॉ. शिवकुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. दिवाकर मिश्रा, डॉ. संतन कुमार, डॉ. संजय गुप्त, डॉ. अकबर-ए-आजम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed