फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राजकीय हाईस्कूलों के शिक्षकों को चार माह से नहीं मिल रहा वेतन

राजकीय हाईस्कूलों के शिक्षकों को चार माह से नहीं मिल रहा वेतन

Sun, 23 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूलों के शिक्षकों को चार माह से नहीं मिल रहा वेतन
गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित सोलह राजकीय हाईस्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण उनके सामने आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो गई है। बच्चों की फीस और रोजमर्रा के खर्च के लिए धनाभाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वेतन न मिलने के पीछे बजट का अभाव होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत जिले में कुल 16 राजकीय हाईस्कूल संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में सोलह प्रधानाचार्य और 50 से अधिक सहायक अध्यापक एवं कर्मचारी कार्यरत हैं। इस स्टाफ को पिछले मई और जून माह से अब तक का वेतन नहीं मिला है। सितंबर माह भी बीतने वाला है, लेकिन अभी तक विभाग से वेतन के लिए बजट नहीं उपलब्ध कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ जिले में बारह बालक-बालिका राजकीय इंटर कालेज संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में समय से वेतन का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जो सोलह विद्यालय संचालित हो रहे हैं, वह प्लान के तहत आते हैं। इसलिए इनका बजट सरकार की ओर से पारित बजट के साथ स्वीकृत नहीं हो पाता है। पीड़ित शिक्षकों ने वेतन न मिलने की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र से भी की है। शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुरोध किया है कि बजट के लिए वह शासन को तत्काल प्रस्ताव भेजें। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता रामअवतार यादव और प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक सहित शासन से मांग की है कि राजकीय शिक्षकों को वेतन भुगतान के लिए एक सप्ताह के अंदर बजट अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने चेतावनी दी है कि राजकीय शिक्षकों को अगर एक सप्ताह में वेतन नहीं मिला तो संगठन के लोग कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


बालिकाओं के 11 विद्यालय संचालित
गाजीपुर। जिले में कुल 28 राजकीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें बारह राजकीय इंटर कालेज हैं, जिसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज बालकों के लिए तथा शेष ग्यारह विद्यालय बालिकाओं के लिए संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत अब तक जिले में कुल सोलह राजकीय हाईस्कूल खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन न मिलने पर चिंता जताई
गाजीपुर। राजकीय शिक्षकों की एक बैठक इस संबंध में रविवार को राजकीय हाईस्कूल सौरी में हुई। इसमें वेतन न मिलने पर चिंता जताई गई। प्रधानाचार्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से तत्काल बजट मंगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की मांग की। इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव, कटरिया के सुधीर कुमार विश्वास, जयप्रकाश गुप्ता, शिवानंद यादव, जगपत यादव, स्वामीनाथ निगम, गोपीनाथ मौर्या, राजेश विश्वकर्मा, विरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, रामनवल यादव, मुकेश कुमार यादव, श्यामनारायण यादव, सनातन गहलोत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed