फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मैगर सिंह का नाम सुन कर भाग जाते थे अंग्रेज

मैगर सिंह का नाम सुन कर भाग जाते थे अंग्रेज

Mon, 13 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
मैगर सिंह का नाम सुन कर भाग जाते थे अंग्रेज
गहमर(गाजीपुर)। यूपी के साथ ही बिहार के लोगों को भी एकजुट कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गहमर गांव के सपूत मैगर सिंह ने कई वर्षों तक जमकर लड़ाई लड़ी। आजादी के इस दीवाने की उस दौरान इतनी दहशत थी कि इनका नाम सुनकर अंग्रेज अपनी कुर्सी छोड़ कर भाग जाते थे। 1857 की क्रांति के इस महानायक को गाजीपुर में पीपल के पेड़ से लटका कर सरेआम फांसी दे दी गई। ग्राम पंचायत भवन में 1961 में एक स्मृति मेें स्मारक बनवाया गया। इसके बाद गांव के पूर्वी क्रीड़ा स्थल पर एक प्रतिमा भी स्थापित की गई। आज यह दोनों उपेक्षित पड़ी हुई है। इनकी देख-रेख तथा साफ सफाई भी करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

गहमर गांव के सपूत वीर मैगर सिंह का नाम इतिहास में काफी गर्व से लिया जाता है। गहमर के किसान भंजन सिंह तथा धनेशा के घर 1820 में जन्मे मैगर सिंह शुरू से ही अभिमानी थे। देश की आजादी का जुनून इनके सिर चढ़ कर बोल रहा था। अंग्रेज इन्हें फूटी आंख भी नहीं सुहाते। उन दिनों नील की फैक्ट्री गहमर, भदौरा, दिलदारनगर में स्थापित थी। गहमर नील फैक्ट्री को राबर्ट स्मिथ चलाता था। उसके उत्पीड़न से आसपास के लोग परेशान थे। क्रांति के बाद जगह-जगह छिटपुट विरोध भी शुरू हो गया था। इसी बीच बिहार राज्य के चौसा के पास राजपुर गांव में नील फैक्ट्री के मालिक की हत्या कर दी गई। मैगर सिंह के नेतृत्व में लगभग तीन सौ विद्रोहियों ने राबर्ट स्मिथ के खिलाफ बागी अभियान छेड़ने का फैसला कर लिया। तीन जून 1857 को उनका दल गहमर पहुंचा। इसके पूर्व ही दहशत के चलते राबर्ट स्मिथ भाग कर बिहार के बक्सर चला गया। सितंबर 1858 अंग्रेजी सेना के दबाव के चलते मैगर सिंह अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे। बाद में वह नेपाल चले गए। अब मैगर सिंह के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत आ गई। उन्हें पकड़ने या पकड़वाने के लिए छह हजार का इनाम घोषित हुआ। उनके दोनो पुत्रों भिरगुन और संग्राम सिंह को अंग्रेजों ने अपने कब्जे में लेकर मार डाला। देश वापसी के बाद 27 नवंबर 1860 में उन्होंने बनारस के स्पेशल जज की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। मैगर सिंह सिंह को माफ नहीं किया गया। उनको गाजीपुर जेल में पीपल के पेड़ से लटका कर फांसी दे दी गई थी। यह जेल उस समय महुआबाग में था पीपल का पेड़ अभी भी है। उनके बलिदान की गाथा अमिट है। ग्राम पंचायत के परिसर में 16 जनवरी 1961 को तत्कालीन रेल मंत्री जगजीवन राम ने एक स्मारक का उद्घाटन किया। इनके नाम पर गहमर गांव में पट्टी (टोला) भी है। गांव के पूरब तरफ क्रीड़ा स्थल पर तत्कालीन विधायक सिंहासन सिंह ने एक आदमकद प्रतिमा लगवाई। देखरेख के अभाव में यह दोनों ही स्मृतियां उपेक्षित पड़ी हैं। अब स्मारक और प्रतिमा पर प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राष्ट्रीय पर्वों पर कुछ संस्थाएं और लोग यहां पहुुंच कर फूलमाला चढ़ा देते हैं इससे इतर कुछ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed