फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी लहुरी काशी

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी लहुरी काशी

Sun, 05 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी लहुरी काशी
गाजीपुर। सावन के दूसरे सोमवार को देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को नगर में कांवरियों का रेला उमड़ा। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद कांवर में जल भरकर पदयात्रा करते हुए महाहर धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान कांवरियों द्वारा किए जा रहे हर-हर महादेव के उद्घोष से लहुरी काशी गूंज उठी। भीड़ के कारण विभिन्न मार्गों पर आवागमन में अवरोध बना रहा।
विज्ञापन

सावन माह के दूसरे सोमवार को जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर स्थित मरदह के महाहर धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को नगर में कांवरियों का रेला उमड़ा। सुबह से ही कांवरियों के आने का जो क्रम शुरु हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। ट्रैक्टर, जीप, टैंपो, जुगाड़ वाहनों सहित अन्य वाहनों से भोले के भक्त नगर में पहुंचे। इसके बाद दुकानों से पूजा सामग्रियों की खरीददारी की और खासकर नगर के ददरीघाट पर पहुंचे। यहां स्नान के बाद पूजन-अर्चन किया। इसके बाद कांवर में जल भरकर हर-हर महादेव, बोल-बम का जयघोष करते हुए महाहर धाम के लिए रवाना हुए। कांवरियों की भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे भी नजर आए। भक्त जिस रास्ते से गुजर रहे थे, उन रास्तों पर आवागमन करने वाले लोग कांवरियों के साथ बोल-बम का जयघोष कर रहे थे, जिससे आसपास का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। भक्तों की भारी भीड़ के कारण गाजीपुर-मऊ मार्ग पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार काफी धीमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed