{"_id":"5b439aad4f1c1b08278b583f","slug":"71531157165-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म प्राप्त-जमा कराने के लिए लगी अधिकारियों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म प्राप्त-जमा कराने के लिए लगी अधिकारियों की ड्यूटी
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गरीब को अन्न योजना के लिए एक अगस्त से 15 अगस्त तक पखवारा आयोजित किया जाना है। जिलाधिकारी के बालाजी ने ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में लाभार्थियों की पात्रता का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए कराने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने छूटे हुए लाभार्थियों से राशन कार्ड के लिए फार्म प्राप्त-जमा कराने के लिए विकासखंडवार, नगर क्षेत्रवार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, अधिशासी अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों को विकासखंड, नगर पालिका, नगर पंचायत पर उपस्थित होकर लाभार्थियों से राशन कार्ड का फार्म प्राप्त कर जिला पूर्ति अधिकारी को 17 जुलाई तक उपलब्ध कराएंगे। डीएसओ पात्रता-अपात्रता की स्थलीय जांच ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों तथा नगरीय क्षेत्रों में पूर्ति निरीक्षक से कराएंगे। खंड विकास अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षक फार्मो की पात्रता-अपात्रता की जांच करते हुए सुस्पष्ट संस्तुति सहित आख्या 31 जुलाई तक जिला पूर्ति अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। जिसे 10 अगस्त तक विभागीय वेबसाइट पर फीड कराकर उक्त फीड राशन कार्डों का ड्राफ्ट प्रारूप संबंधित खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से 11 अगस्त से 14 अगस्त तक वितरित कराया जाएगा।