{"_id":"5b2d3c6e4f1c1b614d8b7c06","slug":"71529691246-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाबद्ध तरीके से दलितों पर हो रही हमले की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाबद्ध तरीके से दलितों पर हो रही हमले की घटनाएं
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नवली गांव में हुई मारपीट की जांच सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गई तो पार्टी नवली मार्च करेगी।
धरना सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि दलितों के ऊपर सामंती वर्चस्व थोपने के लिए भाजपाई नेताओं के इशारे पर हमला हुआ है। इस लिए दलितों पर हमले के आरोपियों को बचाने के लिए भाजपा विधायक और नेता दबाव बना रहे हैं। गांव में दलित भय और दहशत के माहौल में हैं। कहा कि योगीराज में योजनाबद्ध तरीके से दलितों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं। अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कानून का राज नहीं है। नवली में हुए सामंती हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हमलावरों को दलित एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। कहा कि आरोपियों को बचाने की प्रशासनिक कोशिश की गई तो भाकपा माले इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। पार्टी के जिला सचिव ने घटना की न्यायिक जांच कराने, दलित एक्ट को प्रभावशाली तरीके से लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि दलित एक्ट को कमजोर करने से दलितों पर हमले और उत्पीड़न की घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। इस अवसर पर कमलाकर राम, सगीर अहमद, रामविलास यादव, अमरनाथ पासवान, जितेंद्र बिंद, मंजू ग़ोड़ आदि ने विचार व्यक्त किया। सरजू पांडेय पार्क के अलावा सेवराई तहसील, सैदपुर, जखनिया एवं जमानिया तहसील पर धरना देकर सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार धरना में विजयी, लालजी, प्रमोद, जगबली, बुच्चीलाल, रामनगीना पासी एवं रामअवध बिंद उपस्थित थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार रामप्रवेश, गोरख राजभर, रमाशंकर, चंद्रावती देवी, विजय कुमार, जखनिया संवाददाता के अनुसार सभा में बीपी सिंह, लालबहादुर, हंसा देवी, विरेंद्र, गुलाब सिंह तथा सैदपुर संवादताता के अनुसार धरना सभा में नंदकिशोर बिंद, सरोज यादव, आजाद यादव, डा. रणवीर सिंह, रामजन्म वनवासी एवं कन्हैया बिंद ने विचार व्यक्त किया।