{"_id":"5b2948ef4f1c1bfa6e8b8c83","slug":"71529432303-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को पीएम बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को पीएम बनाने का लिया संकल्प
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। जगह-जगह सभाओं का आयोजन कर केक काटा गया। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किया गया। उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। वक्ताओं ने आगामी लोकसभा में कांग्रेस को भारी जीत दिलाकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी की पीरनगर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह के नेतृत्व में केक काटा गया। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस की सत्ता वापस आएगी। राहुल गांधी को पीएम बनने से कोई नही रोक सकता। इस मौके पर परवेज अहमद खां, रविकांत राय, राजेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार गुप्ता, अनुराग पांडेय आदि रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक राजीव कुमार सिंह के आवास पर हुई, जिसमें मिठाई बांट कर जन्मदिन पर खुशी का इजहार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के युवा राहुल गांधी को पीएम की कुर्सी तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर जंगबहादुर कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार, धनराज राम, सौरभ कुमार, जेपी, विनोद, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक रजदेपुर में जैनुल बशर भवन में हुआ। शफीक अहमद ने कहा कि देश भर के युवा राहुल गांधी से प्रेरित हैं। इस मौके पर राकेश राय, अखिलेश राय, संजय राय, लाल मुहम्मद, अनिल कुमार राय, चंद्रिका सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह रहे। मुहम्मदाबाद : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को पीसीसी सदस्य आनंद राय सांकृत के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर राहुलजी के दीर्घायु होने तथा अगले चुनाव में प्रधानमंत्री बनने की कामना की गई। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष गिरिजादत्त दुबे, मु. असलम खां, अनुज कुमार राय, अशोक राय, बद्री पाण्डेय, डा. रमाकान्त यादव, सुकुरूल्लाह वारसी, विजय कुमार राय आदि रहे। जमानियां : रेलवे स्टेशन बाजार स्थित काग्रेंस पार्टी कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश की उन्नति, तरक्की और नौजवानों को रोजी रोजगार से जोड़ने के लिये राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाना देश वासियों की पुकार है। इस अवसर पर युगुल किशोर सिंह, संजिद अली खुशीरद सिद्दीकी, भुल्लन तिवारी, शशिकांत श्रीवास्तव, यूसुफ सलमानी गुलाम मुहम्मद शौकत अंसारी आदि रहे। इसी प्रकार लोदीपुर मुहल्ला स्थित साजिद सिद्दीकी के कटरा में फरीद अहमद गाजी पीसीसी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश सचिव के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर वकील खां, अदालत यादव, यूसुफ खां, धनंजय सिंह यादव, शिव शंकर यादव, जावेद खां, सरफराज, संजय जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में देवकली : कोरयाडीह ग्राम में विधान सभा महासचिव शमशाद आलम के निवास पर राहुल गांधी का जन्म दिन संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया। मुख्य अतिथि मारकंडेय सिंह ने कहा केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के शासन काल में किसान परेशान है। इसमें शफीक अहमद, रविकांत राय, अहमद जमाल जेदी, परवेज खान, आशुतोष गुप्ता, विजय श्रीवास्तव आदि थे। संचालन हेफाज खान ने किया।