फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन किया

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन किया

Fri, 06 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन किया
गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रजदेपुर स्थित कार्यालय पर एससी-एसटी के प्राविधानों पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आप के जिला संयोजक रुद्रेश कुमार निगम ने कहा कि दो अप्रैल के दिन देश को आरएसएस और भाजपा ने सुनियोजित तरीके से आग में झोंका है।
विज्ञापन

संगठन प्रभारी जावेद अहमद ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। इसका विरोध किसी दूसरे समुदाय के हितों का विरोध नहीं है। अगर सामाजिक रूप से पिछड़े और कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए एक कानून बना है तो उसके प्रावधान किसी अन्य समुदाय के खिलाफ कतई नहीं हैं। ब्लाक संयोजक नागेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2016 में पूरे देश में दलितों पर अत्याचारों के कुल 40801 मामले दर्ज हुए थे। महिला प्रकोष्ट की प्रभारी दरख्शां परवीन ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक देश के शहरों में भी दलित अत्याचार के काफी मामले सामने आए हैं। गांव और शहरों में दलितों आदिवासियों के साथ सामाजिक भेदभाव समान है और इसे कम करना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। इस मौके पर सलमान सईद, शाने आलम, अनिमेष जौन, कन्हैया राजभर, राजीव राजभर, हिदायतुल्ला अंसारी, विनोद पटवा, मीनू, हृदय नारायण राजभर, ओमप्रकाश यादव, नंदलाल गुप्ता, राजा, मोनू गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुद्रेश कुमार निगम एवं संचालन नागेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed