{"_id":"5a6231dc4f1c1b92268b55f9","slug":"71516384732-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति में हुआ नवीन स्पोर्टस स्टेडियम का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति में हुआ नवीन स्पोर्टस स्टेडियम का शिलान्यास
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विकास कार्यों की फेहरिस्त में नवीन स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिलान्यास के साथ ही विकास के एक और कार्य को शुक्रवार को पंख लग गए। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, प्रदेश के खेल युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान, प्रदेश के न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर आरटीआई मैदान में बनने वाले नवीन स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में किया। खेल मंत्री ने कहा कि द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कार जितने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार नौकरी देगी।
सभा में मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि अब खिलाड़ियों को अपना प्रदेश छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भाजपा की सरकार में खिलाड़ियों के दिन बदल गए हैं। अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार पुरस्कार एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को क्लास-टू की नौकरी दी जाएगी। सरकार ओलंपिक में स्वर्ण पदक पाने वाले को छह करोड़, रजत पर चार करोड़ तथा कांस्य पदक पाने वाले खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए देगी। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार 20 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन के रुप में देगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सुविधा का आभाव अखरने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी कि उन्हें कहीं जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। नवीन स्पोर्टस स्टेडियम की चर्चा करते हुए कहा कि स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके निर्माण के लिए पैसा अवमुक्त हो गया है। महीने-डेढ़ महीने में काम शुरू हो जाएगा। डेढ़ वर्ष में स्टेडियम का निर्माण पूरा होने की बात कही। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, खो-खो आदि खेलों में राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी देश का नाम रोशन किया है। सुविधा और प्रशिक्षण के अभाव में खिलाड़ी ओलंपिक में नहीं पहुंच पा रहे हैं। यहां पर 15 एकड़ में उत्कृष्ट स्टेडियम का निर्माण होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर देश को ओलंपिक में पदक दिलाना है। प्रदेश के खेल राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि यहां पर एक उच्च स्तर का स्टेडियम बनेगा जो यहां के खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने का जरिया होगा। कहा कि एक कमेटी बनाई जाएगी जो स्टेडियम निर्माण में निर्धारित मानकों का ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में सभी जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले मंत्री द्वय का स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में आए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों बॉक्सर मंदीप जागड़ा, भारत्तोलक मीरा बाई चानू, रेसलर साक्षी मलिक, सत्यव्रत कादियान एवं कबड्डी खिलाड़ी मंजीत छिल्लर को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में खेल निदेशक आरपी सिंह, विधायक जमानिया सुनीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय, सुनील सिंह, प्रभुनाथ चौहान, कृष्णबिहारी राय, ओमप्रकाश राय, नरेंद्रनाथ सिंह, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, रुद्रा पांडेय, शशिकांत सिंह, रासबिहारी राय, जितेंद्रनाथ पांडेय, पारसनाथ राय, श्याम राज तिवारी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेतगा मौजूद थे। संचालन संजीव गुप्त तथा आभार क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एसएस मिश्र ने किया।