{"_id":"5a3bf98b4f1c1baf678c2f9b","slug":"71513879947-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में सपा कार्यकर्ता और किसान रामकरन यादव की हुई हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाए उलझती नजर आ रही है। पुलिस इस मामले में छानबीन जरूर कर रही है लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
मालूम हो कि सपा कार्यकर्ता और किसान रामकरन यादव की बीते 19 दिसंबर की रात में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वह अपने ट्यूबवेल के सामने लगी झोपड़ी में सो रहे थे। बीते 20 दिसंबर को घटना की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक रामकरन यादव काफी मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी अदावत किसी से नहीं थी। समाजवादी पार्टी की राजनीति से जुड़ने के साथ-साथ गांव की राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे, इसीलिए वह काफी लोकप्रिय भी थे। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है लेकिन पुलिस इस घटना को लेकर काफी गंभीर है। पुलिस अपनी पड़ताल काफी गहनता से कर रही है। इस घटना से भटवलिया सहित पूरे जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता दुखी और मर्माहत हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पूरे घटना क्रम की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।