{"_id":"5a1d9ca74f1c1b71548bfe55","slug":"71511890087-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करदाताओं को सेवाएं देने के लिए कटिबद्ध है आयकर विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करदाताओं को सेवाएं देने के लिए कटिबद्ध है आयकर विभाग
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। आयकर विभाग करदाताओं को उच्चतम कोटि की सेवाएं देने के लिए कटिबद्ध एवं प्रयत्नरत है। इस क्रम में आयकर कानून एवं नियमों का सरलीकरण किया जा रहा है। आयकर विवरणी दाखिल करने की प्रक्रिया का कंप्यूटराइजेशन एवं सरलीकरण इस प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह बातें मंगलवार को स्थानीय राजकीय अतिथिगृह में आयकर विभाग द्वारा आयोजित कराधार वृद्धि एवं आयकर अनुपालन विषयक संगोष्ठी में वाराणसी मंडल के प्रधान आयकर आयुक्त सुनील माथुर ने कही।
उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में भारत का आर्थिक विकास उत्साहवर्धक है। संयुक्त आयकर आयुक्त गिरिराज पारिक ने आयकर विवरणी दाखिल करने के फायदे और उसके संलग्न परिपत्रों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आयकर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता बसंत सेठ ने व्यवसायिक समस्याओं से आयकर आयुक्त को अवगत करा विषय प्रवर्तन किया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद दास जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, नवीन पांडेय, कृष्णा पांडेय, वीरेंद्र चौबे, अविनाश बरनवाल, सुमन कमलापुरी, अनुराग जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, चंद्रशेखर जायसवाल, गणेश गुप्ता, त्रिपुरारी बरनवाल, अमरनाथ जायसवाल, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन आयकर विभाग के राजकुमार श्रीवास्तव ने किया।