फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आक्रोश’ युवा पीढ़ी की भीषण यातनाओं की महागाथा

आक्रोश’ युवा पीढ़ी की भीषण यातनाओं की महागाथा

Fri, 24 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आक्रोश’ युवा पीढ़ी की भीषण यातनाओं की महागाथा
गाजीपुर। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित डा. केदारनाथ सिंह ने कहा कि रामावतार का उपन्यास ‘आक्रोश’ युवा पीढ़ी की भीषण यातनाओं की महागाथा है। इस कृति में समाधान नहीं दिया है, यह बहुत अच्छी बात है। कथाकार को समाधान देना भी नहीं चाहिए। यह काम पाठकों पर छोड़ देना चाहिए। वह ‘समकालीन सोच’ परिवार की ओर से गुरुवार की शाम गौतमबुद्ध कालोनी में आयोजित पुस्तक ‘आक्रोश’ के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें युवा पीढ़ी की यातनाओं, समस्याओं और संवेदनाओं का जीवंत चित्रांकन और रेखांकन है। रामावतार का पिछला उपन्यास भी मुझे बहुत अच्छा लगा था। अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिंतक डा. पीएन सिंह ने कहा कि मेरे कहने पर रामावतार ने यह उपन्यास दो प्लाटों का लिखा है। इनसे हिंदी जगत को बहुत अपेक्षाएं हैं। कमला शंकर यादव ने कहा कि यह उपन्यास भाषा की दृष्टि से जैनेंद्र और सच्चाइयों की संवेदनात्मक दृष्टि से भीष्म साहनी के प्रसिद्ध उपन्यास ‘तमस’ की याद दिलाता है। डा. एसबी सिंह ने कहा कि अपनी मनोवैज्ञानिक दृष्टि, युवा पीढ़ी के प्रति गहन संवेदना और चुस्त संवाद के कारण यह उपन्यास आदि से अंत तक पाठकों को बांधे रहता है। कथाकार रामावतार ने उपन्यास की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मनारायण मिश्र, डा. बद्री सिंह, अमितेश सिंह, संजय कुमार, डा. हारून रशीद खां, अनिल कुमार शर्मा, गंगाधर सिंह, रामनगीना कुशवाहा, प्रमोद कुमार राय आदि उपस्थित थे। संचालन कवि डा. गजाधर शर्मा गंगेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed