{"_id":"59da6f644f1c1bd8538b64ee","slug":"71507487588-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बसपा ने नहीं किया उसे अब पूरा किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो बसपा ने नहीं किया उसे अब पूरा किया जाएगा
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया (गाजीपुर)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से तहसील मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में रविवार को अति पिछड़ा अति दलित समाज की रैली का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रदेश के समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने डा. अंबेडकर और राजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की दलितों के लिए जो बसपा ने नहीं किया उसे अब पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को नया यूनिफार्म दिलवाया गया। ठंडक से बचाने के लिए एक स्वेटर और एक जूता प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट से पास करवा कर दिलाया जाएगा। एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि गठबंधन जैसा भासपा के लोगों ने किया वैसा अभी तक देखने को नहीं मिला। कहा कि इंटरमीडिएट तक सभी जातियों को नि:शुल्क शिक्षा देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पास होने जा रहा है। विकलांग को 300 प्रतिमाह पेंशन से बढ़ाकर 500 करवा दिया गया। वहीं 20 हजार शादी अनुदान को बढ़ाकर 35 हजार तक किया गया। अब विकलांगों को रेलवे में 24 घंटे में लोवर सीट आरक्षित कराने की सुविधा मुहैया करा दी गई है। विधायक त्रिवेणी राम ने भी क्षेत्र की समस्याओं पर बिंदुवार ध्यान आकृष्ट कराते हुए कैबिनेट मंत्री को जानकरी दी। इस मौके पर अरविंद राजभर, रमेश सोनी, योगेंद्र सिंह, संतोष यादव, विनोद चौहान, प्रभाकर जायसवाल, अशोक गुप्ता, नीलेश, अजय, प्रहलाद, अवधेश राजभर आदि मौजूद रहे।