फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   200 अपात्रों के खिलाफ होगी कार्रवाई

200 अपात्रों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sat, 22 Jul 2017 10:58 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
200 अपात्रों के खिलाफ होगी कार्रवाई
गाजीपुर। जिले में राशनकार्डों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से की गई क्रॉस चेकिंग में विभिन्न विकास खंडों के दर्जनभर ग्रामों में 200 लोग ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जो अपात्र होते हुए सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर इन दिनों राशनकार्डों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। हाल ही में विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारियों की ओर से कई विकास खंडों के दर्जन भर ग्रामों में क्रॉस चेकिंग की गई। इस चेकिंग में दो सौ कार्डधारक अपात्र पाए गए। इसमें कुछ ऐसे भी हैं जो स्वयं या उनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में है अथवा सेवानिवृत्त होकर पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। सत्यापन में पाए गए इन अपात्र लोगों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। उनका कार्ड निरस्त करते हुए उठाए गए खाद्यान्न का बाजार मूल्य वसूलते हुए रिकवरी के लिए उनको आरसी जारी की जाएगी। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्रास चेकिंग में सैदपुर ब्लाक के अमुआरा में 20, मुतर्जीपुर में 13, मुहम्मदाबाद के असमानी चक उर्फ मालीचक 9, हाटा में 13, सादात के रानीपुर में 17, सदर के आरीपुर में 18, मनिहारी के चकमलूक में 1, जमानिया के शेरपुर में 49 तथा भांवरकोल के बढ़नपुरा में 35 अपात्र पाए गए हैं। इसके अलावा करंडा के लीलापुर में 4, कासिमाबाद के फत्तेपुर में 21 अपात्र पाए गए हैं। डीएसओ ने बताया कि जो आयकरदाता हैं, जिनके पास चार पहिया वाहन-ट्रैक्टर, एसी और ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख तथा शहर में तीन लाख वार्षिक आय वाले लोग जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ उठा रहे हैं वह अपना राशनकार्ड शीघ्र वापस कर दें। अन्यथा जांच में पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed