{"_id":"597389744f1c1b18368b4864","slug":"71500744052-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर धरना-प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर धरना-प्रदर्शन किया
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर एवं प्राथमिक विद्यालय परसपुरा के बाहर मुख्य द्वार पर लगे कूड़े के अंबार को अस्थाई रूप से हटाने एवं कूड़ा पात्र रखने के लिए शनिवार की सुबह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित मुहल्ले के लोगों ने आस्तीन चढ़ा ली। शासन-प्रशासन के साथ-साथ नगर पालिका के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए सत्याग्रह कर धरना-प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुहल्ले के अभिभावकों ने कहा की शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है। इनको किसी भी कीमत पर वंचित नहीं किया जा सकता है लेकिन साथ ही स्वास्थ्य का भी मौलिक अधिकार इन बच्चों को मिला है, जिसके तहत बच्चों को गंदगी से दूर रखते हुए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है ताकि बच्चे स्वस्थ मन से शिक्षा ग्रहण कर सकें। आप नेता रुद्रेश कुमार निगम ने कहा कि बार-बार मौखिक एवं लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आज तक विद्यालय परिसर के मुख्य द्वार से कूड़े के अंबार का स्थाई निदान नहीं किया गया न ही आज तक कूड़ापात्र रखा गया। वर्तमान समय में स्कूल के आसपास का वातावरण प्रदूषित एवं दुर्गंध युक्त हो गया है। मोइनुद्दीन एवं प्रभाकर ने कहा कि समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर पिंटू श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, छोटू गुप्ता, शमशाद, मोहम्मद दानिश, बबलू, बंटी, चुन्नी, कौशल श्रीवास्तव, लल्लन विश्वकर्मा, डब्लू राय, पिंटू श्रीवास्तव, चंदन गुप्ता, मनोज गुप्ता, ग्यासुद्दीन, गुड्डू, मयंक श्रीवास्तव, राजू खान आदि उपस्थित थे। सत्याग्रह की अध्यक्षता तसव्वर राईनी एवं संचालन अनिमेष जान ने किया।
विज्ञापन