{"_id":"595692074f1c1b54738b493c","slug":"71498845703-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरजनपदीय तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरजनपदीय तस्कर
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर (सैदपुर)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भीमापार गांव से अवैध रूप से तमंचा की खरीद फरोख्त करने वाले तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से तीन कारतूस और एक पिस्टल का मैग्जीन भी बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक भीमापार चौकी इंचार्ज सत्येंद्र भाई पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि भीमापार गांव के किसी व्यक्ति को आजमगढ़ जनपद के किसी तस्कर ने पांच देशी तमंचा बेचा है। व्यक्ति इस समय योगी वीर बाबा के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख व्यक्ति भागने लगा। पुलिस टीम के सदस्यों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का दो और नाइन एमएम के एक कारतूस के साथ मैगजीन भी मिली। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम आजमगढ़ जनपद के रामपुर जमीन पल्हन गांव निवासी योगे यादव बताया। आरोपी ने बताया कि इसके पूर्व में भी कई लोगों को अवैध रूप से हथियार बेच चुका है। आजमगढ़ से बने तमंचे की खरीद-फरोख्त करता है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।